जयसिंहपुर : टम्बर से जयसिंहपुर तक सड़क मार्ग रहेगा बाधित
( words)
तिनबड़ जयसिंहपुर सड़क मार्ग पर टम्बर से जयसिंहपुर तक सड़क मार्ग पर टारिंग के कार्य के चलते 17 से 31 मई तक बाधित रहेगा। इस संबंध में एसडीओ पीडब्ल्यूडी एससी ठाकुर ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान वाहन चालक तिनबड़ से चढियार मूंगल हलेड सड़क मार्ग को आवाजाही के लिए प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
