कांगड़ा : रोहित चौधरी बने युवा मोर्चा जिला कांगड़ा के उपाध्यक्ष
( words)
आम आदमी पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष कांगड़ा रोहित चौधरी को जिला युवा मोर्चा कांगड़ा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। रोहित चौधरी ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी हाईकमान का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो पार्टी युवाओं के लिए रोजगार के मौके व खेलों में बढ़ावे पर पर विशेष कार्य करेगी व उनको नशे से भी दूर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के लिए पहले भी नि:स्वार्थ भाव से काम करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।
