रोटरी क्लब कांगड़ा और इनरव्हील क्लब कांगड़ा ने किया सफाई अभियान का शुभारंभ
मनोज कुमार। कांगड़ा
रोटरी क्लब कांगड़ा और इनरव्हील क्लब कांगड़ा ने सयुंक्त रूप से बाईपास रोड स्थित अच्छरा कुंड के आसपास सफाई अभियान की शुरू वात की। इनरव्हील क्लब कांगड़ा की प्रधान डॉक्टर सुमन शर्मा ने बताया इनरव्हील क्लब ओर रोटरी क्लब दोनों संस्थाएं समाज के उत्थान के लिए कार्य करती हैं, जिसके तहत आज अच्छरा कुंड के सफाई अभियान की शुरुआत की गई। रोटरी क्लब कांगड़ा के प्रधान जीवन ज्योति कोहली ने बताया कि इस सफाई अभियान को हर महीने शहर के विभिन्न स्थानों की सफाई करके निरंतर जारी रखेंगे।
उन्हाेंने बताया क्लब एक मुहिम की भी शुरुआत करेगा, जिसमें लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि बेकार का कूड़ा-कचरा लोग इधर-उधर न फेंके। इस मौके पर इनरव्हील क्लब प्रधान डॉ. सुमन शर्मा, सरिता धिमान, रजनी, मनीषा कोहली, सुनील शर्मा, डॉक्टर मोनिका मकड़, स्नेह गुप्ता, रेणु, कृति कपूर, निर्मला शर्मा, शीला राणा, रोटरी क्लब कांगड़ा के सचिव विशाल शर्मा, डॉ. संगीत वर्मा, कृष्णा औल, अश्वनी गुलेरिया, राजीव धवन ने सफाई अभियान में भाग लिया।
