जयसिंहपुर : 350 रुपए हाे मनरेगा मजदूरों कि दिहाड़ी : सुशील कौल
नरेंद्र डोगरा। जयसिंहपुर
जयसिंहपुर उपमंडल के तहत आज ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव में आशापूरी राम लीला कला मंच में मजदूर यूनियन इंटक द्वारा एक समेलन किया गया। इसमें मुख्यातिथि सीता राम साथ में हिमाचल प्रदेश के महामंत्री इंटक भी उपस्थित रहे। ब्लॉक कार्यकारणी सदस्य सुशील कौल ने कहा कि पूर्व सरकार ने जो भी सुविधाएं मजदूर को दी थी, वर्तमान सरकार ने उस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा रखा है, जैसे कि वाशिगं मशीन, इंडक्शन, सोलर लैंप इत्यादि। सुशील कौल ने कहा कि मनरेगा मजदूरों कि दिहाड़ी 350 रुपए किया जाए। सप्ताहिक अवकाश के पैसे दिए जाएं और बेटियों की शादी के लिए दी जाने वाली राशि को एक लाख रुपए किया जाए। मजदूरों की पेंशन भी 500 रुपए तक किया जाए और मनरेगा मजदूरों साल में कम से कम 200 दिनों का रोजगार दिया जाए। इस अवसर पर ब्लॉक कार्यकारणी सदस्य महासचिव सुशील कोल, गुरदास राम सख्यांन, अध्यक्ष मजदूर युनियन जिला कांगड़ा तथा विभिन्न पंचायतों के लोग उपस्थित रहे।
