देहरा : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास में रन फॉर यूनिट दौड़ आयोजन किया
विनायक ठाकुर। देहरा
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के उपलक्ष पर परागपुर के बलाहर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर में ( रन फॉर यूनिट) एकता के लिए दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें परिसरीय छात्र और प्राध्यापकों ने भाग लिया एकता के लिए दौड़ का प्रारंभ वेदव्यास परिसर से मसोट ग्राम तक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुस्तकालय अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, विभागीय प्राध्यापक डॉ हरिओम, डॉ श्याम, डॉ योगेश पांडे, डॉ दीप, डॉ प्रतिज्ञा तथा एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मुकेश शर्मा उपस्थित रहे। दौड़ के उपरांत छात्रों के लिए फलाहार की व्यवस्था भी की गई। रन फॉर यूनिटी, एकता के लिए, भारत माता की जय इत्यादि घोषों के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया। साथ ही वल्लभभाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य पर एकता शपभ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें परिसर के छात्रों और अध्यापकों ने भाग लिया।
