जयसिंहपुर : 28 मार्च से पहली अप्रैल तक होगा सलियाणा छिंज मेला
नरेंदर डोगरा। जयसिंहपुर
एसडीएम पालमपुर एवं छिंज मेला समिति के अध्यक्ष डॉ अमित गुलेरिया ने बताया कि 28 मार्च को ऐतिहासिक छिंज मेले का शुभारंभ जयसिंहपुर के विधायक रविंदर धीमान शोभा यात्रा एवं पूजा अर्चना से करेंगे। उन्होंने बताया कि 29 मार्च का दिन महिलाओं के लिये समर्पित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें दिन में महिलाओं के लिये विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया जाएगा और शाम को पहली सांस्कृतिक संध्या में भी महिला मंडल की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगा। इसके अतिरिक्त सारेगामा फेम पायल ठाकुर एवम मशहूर पंजाबी कलाकार अर्शप्रीत कौर स्टार कलाकार होंगी। उन्होंने बताया कि पहली सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रुप में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी होंगी जबकि कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार शिरकत करेंगे। गुलेरिया ने बताया कि दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय एवम लोक कलाकारों के अतिरिक्त शंख बैंड, हिमाचली लोक गायक करनैल राणा तथा नाटी किंग कुलदीप शर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में वन युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री, राकेश पठानिया मुख्य अतिथि होंगे जबकि विशेष अतिथि के रूप में वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर शिरकत करेंगे। एसडीएम ने बताया कि तीसरी और अंतिम संस्कृतिक संध्या में स्टार नाइट में बॉलीवुड गायक अरविंद राजपूत तथा मशहूर पंजाबी गायक शिवजोत सिंह अपनी प्रस्तुतियां देंगे और तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग, परिवहन तथा श्रम मंत्री उपस्थित रहेंगे।
