देहरा : सकरी के संगम ने मद्रास आईआईटी में किया टॉप
( words)
विनायक ठाकुर। देहरा
विधानसभा देहरा की सकरी पंचायत के निवासी संगम सुपुत्र कैप्टन स्वरूप सिंह ने मद्रास आईटीआई में एमटेक की परीक्षा में टॉप किया है। संगम ने अपनी पढ़ाई गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियां से की है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के लिए सारा श्रेय अपने माता-पिता एवं अपने नाना कैप्टन फौजा सिंह को दिया। संगम के पिता भारतीय सेना से रिटायर हो चुके हैं और उनकी माता सरिता देवी ग्रहणी है। संगम की इस उपलब्धि से समस्त क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ उठी है। संगम के घर में बधाई देने वालो का तांता लग गया है। आपको बता दें आईआईटी मद्रास में संगम ने एमटेक की परीक्षा में टॉप स्थान हासिल किया है।
