ज्वालमुखी में संजय रत्न ने करवाया अथाह विकास : राज राणा
( words)
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत थिल में कांग्रेस द्वारा चलाये गए जन जागरण अभियान के मद्देनजर युवा कांग्रेस ज्वालमुखी की बैठक का आयोजन युवा कांग्रेस अध्यक्ष राज राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर अध्यक्ष राज राणा द्वारा ज्वालामुखी के पूर्व विधायक संजय रत्न द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता को बताया गया। वहीं, इस मौके पर कई युवा साथियों ने पूर्व विधायक संजय रत्न के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। इस मौके पर पूर्व बीडीसी थिल-बारी सुनील कुमार, कैप्टन रमेश चंद महासचिव, निखिल पूर्व महासचिव लोकसभा, विक्रम ठाकुर और विभिन्न कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
