रक्कड़ : सर्वसम्मति से संजीव शर्मा काे मिली संस्कृत शिक्षक परिषद की कमना
विनायक ठाकुर । रक्कड़
हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद के चुनावों की प्रक्रिया में सोमवार को ऑनलाइन माध्यम से रक्कड़ शिक्षा खंड की चुनाव प्रक्रिया निर्वाचनाधिकारी रविंद्र शर्मा सेवानिवृत्त शास्त्री रा.उ.वि. नन्दपुर एवं पर्यवेक्षक डॉ.मनोज शैल की उपस्थिति में संपन्न की गई। इस अवसर पर पूरे खंड से लगभग 12 शास्त्री शिक्षकों ने भाग लिया तथा सर्वसम्मति से संजीव शर्मा शास्त्री रा.मा.वि.जखोटा को अध्यक्ष चुना। इसी अवसर पर शमशेर शर्मा शास्त्री रा.मा.वि. बलारडू को महासचिव, ललित शर्मा शास्त्री रा.उ.वि.लोअर घलौर को वितसचिव, सुमन सिंह शास्त्री रा.व.मा.वि. अध्वाणी को महिला संयोजिका चुना गया।
परिषद् के प्रदेश आई.टी.संयोजक डॉ.अमन दीप शर्मा ने समस्त रक्कड़ खंड के शिक्षकों को सर्वसम्मति से चुनाव करने के लिए बधाई दी है, उन्होंने बताया कि इस बार शिक्षा खंड रक्कड़ में पहली बार परिषद का गठन किया जा रहा है, जिससे भविष्य में संस्कृत गतिविधियों को खंड में कार्यान्वित करने पर जोर दिया जाएगा। खंड प्रधान ने सभी शिक्षकों को धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि सभी शिक्षकों को साथ लेकर खंड में कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाएगा।
