देहरा : संस्कृत विवि में संभाषण संदेश संस्कृत मासिक पत्रिका पर चर्चा सत्र का हुआ आयोजन
विनायक ठाकुर । देहरा
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर बलाहर के भरत मंडप में संभाषण संदेश संस्कृत मासिक पत्रिका पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा सत्र के मुख्यवक्ता बेंगलुरु से आये संभाषण संदेश पत्रिका के सहसंपादक डॉ. सचिन कठाले रहे। उन्होंने संभाषण संदेश पत्रिका का महत्व व संस्कृत पत्रिका के लिए लेखों की गुणवत्ता के विषय में अवगत कराया। डॉ. सचिन कठाले ने कहा कि यह पत्रिका पिछले 27 वर्षों से प्रकाशित हो रही है। संभाषण संदेश पत्रिका भारत की सर्वश्रेष्ठ मासिक संस्कृत पत्रिका है। यह पत्रिका केवल भारत में ही नहीं अपितु विश्व के बहुत सारे देशो में भी पढी जाती हैं। इस पत्रिका की विशेषता यह है कि वैज्ञानिक लेख और विश्व की प्रमुख घटनाओं को भी और पदरंजनी, बालमोदिनी व भाषापाकः विभाग सहित इसको प्रकाशित किया जाता है।
यह पत्रिका बाल से वृद्ध तक हर वर्गों के लिए लाभकारी है। उन्होंने संभाषण संदेश पत्रिका के लिए उत्तम संस्कृत लेखों का आवाहन करते हुए कहा कि इस पत्रिका के ग्राहक बनकर सभी संस्कृत प्रेमी लाभ लें।यह पत्रिका ई-पत्रिका के रूप में भी उपलब्ध है। सचिन कठाले ने संभाषण संदेश पत्रिका के नूतन ग्राहक संयोजन अभियान पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक ने की। उन्होंने संस्कृत संभाषण पत्रिका के माध्यम से संस्कृत के प्रचार प्रसार में योगदान की महत्ता को समझाते हुए कहा की हम सभी का यह दायित्व है कि हमें संस्कृत पत्रकारिता क्षेत्र के माध्यम से संस्कृत का प्रचार प्रसार करना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. मंजुनाथ भट्ट, डॉ. मनीष जुगरान, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. प्रतिज्ञा आर्या, डॉ. मुनीश सरोच, अमर चंद, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. श्रीनाथधर द्विवेदी, डॉ. श्याम बाबु, डॉ. योगेश पांडे, डॉ. सत्यनारायण, डॉ. पियुष त्रिपाठी व अन्य सभी आचार्य व परिसर के सभी विभागों के शोध छात्र-छात्राएं व हिमाचल प्रदेश संस्कृत भारती देहरा जनपद के दायित्ववान कार्यकर्ता भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. पुरुषोत्तम ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। डॉ. विनोद शर्मा ने मंच संचालन किया। डॉ. दीप कुमार व डॉ. के मनोज्ञा व डा भूपेंद्र कुमार ओझा ने छात्रों सहित डॉ सचिन कठाले का स्वागत व अभिनंदन किया।
