धर्मशाला : सरवीन चौधरी ने 3.21 करोड़ से निर्मित होने वाले प्री-फेब्रिकेटड भवन की रखी आधारशिला
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवा शक्ति को खेलों एवं सामाजिक सेवाओं से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाया है। गत सवा चार वर्षों में युवाओं को विभिन्न खेल एवं युवा विकास सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं, जिससे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। सरवीन चौधरी आज शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के नागनपट्ट, बंडी व कल्याड़ा में 3.21 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले प्री-फेब्रिकेटड भवन की आधारशिला रखने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबाेधित करते हुए बोल रहीं थी। उन्होंने कहा कि इस इंडाेर स्टेडियम के बनने से खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इसके उपरांत सरवीन चौधरी ने 17 लाख की लागत से खेल मैदान बंडी, कल्याड़ा और ग्राम पंचायत नागनपट्ट के विस्तारीकरण व सौंदर्यकर्ण की आधारशिला रखी।
उन्होंने कहा कि इस खेल मैदान के तैयार होने से बच्चों को खेलने के लिए उचित स्थान मिलेगा। सरवीन ने कहा कि गांव बंडी में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में लगभग 500 मीटर लंबी एलटी लाइन बनाई गई है। इसमें लगभग तीन लाख खर्च किए गए हैं। गांव कल्याडा बस्ती में 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को बड़ा करके 63 कवीए का ट्रांसफर रखा जाना है, इसमें एक लाख व्यय होंगे। मुख्यमंत्री रोशनी योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को नए कनेक्शन लगाए गए हैं। रजोल में चार करोड़ की लागत से 33 केवीए का सब स्टेशन बनाया गया है, जिसमें बंडी कल्याडा बन्ना गणपत गांव को भी जोड़ा जाएगा। गांव नागन पट्ट में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है, जिसमें एलटी लाइन और एचटी लाइन सहित लगभग 14 लाख रुपए व्यय होंगे।
उन्होंने कहा कि नाबार्ड के अंतर्गत बहाव सिंचाई योजना बदोदर कूहल निर्माण पर 139.19 लाख व्यय होंगे। इसके अतिरिक्त पेयजल योजना बंडी, रच्छयालू व परगोड़ पर 3190.34 लाख व्यय होंगे। उन्होंने कहा कि नागनपट्ट में मेला ग्राऊंड में शैड निर्माण पर पांच लाख व्यय किए गए हैं। कुनाल पत्थरी महिला मंडल भवन कलियाड़ा के भवन निर्माण पर 1.50 लाख तथा रजोल घरोड सड़क के सौन्दर्यकरण पर 20 लाख रुपये व्यय किये गये हैं। इसके अतिरिक्त नागन पट्ट में पीएचसी के भवन निर्माण पर 40 लाख व्यय किये जाएंगे।
सरवीन ने सुनी जन समस्याएं
सरवीन चौधरी ने नागनपट्ट में लोगों की समस्याओं को सुना अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर बीडीओ रैत लतिका सहजपाल, एसडीओ पीडब्लयूडी विवेक कालिया, जितेन्द्र प्रकाश, जेई ऋषभ, बीडीसी चेयरमैन विजय चौधरी, प्रधान नागनपट्ट रेखा, प्रधान घरोह तिलक राज शर्मा व योग राज चड्ढ़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
