जसवां प्रागपुर : मोइन के सतबीर सिंह ने राष्ट्रीय पैरा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हासिल किया 5वां रेंक
( words)
विनायक ठाकुर। जसवां प्रागपुर
जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते मोइन निवासी सतबीर सिंह ने पूरे भारत में हिमाचल का नाम रोशन किया है। कोलकाता में आयोजित वरिष्ठ राष्ट्रीय पैरा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2021-2022 में सतबीर सिंह ने पूरे देश में 5वां रेंक हासिल कर समस्त हिमाचल का डंका पूरे भारत में मनाया है। सतबीर सिंह मौखिक रूप से मोइन के निवासी है और इस वक्त भरवाई स्कूल में अध्यापक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अधिक जानकारी देते हुए हिमाचल पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन कांगड़ा प्रधान रजिंदर राणा ने बताया कि यह पूरे हिमाचल के लिए गौरवपूर्ण बात है। सतबीर सिंह द्वारा देश में 5वां रेंक हासिल करना बेहत खुशी की बात है।
