जसवां परागपुर : सयुल खड्ड टीम ने अपने नाम किया मचकुंड महादेव क्रिकेट टूर्नामेंट
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर
उपमंडल देहरा के अंतर्गत मचकुंड महादेव बस्सी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी मुकेश ठाकुर से शिरकत की। आपको बता दें क्रिकेट टूर्नामेंट में जबरदस्त मैच देखने को मिल रहे हैं, जिसमें शनिवार को मुकाबला सयुल खड्ड बनाम चिंतपूर्णी रहा। वहीं, इस टक्कर के मुकाबले में सयुल खड्ड ने चिंतपूर्णी क्रिकेट टीम को छह रन से हराया। टूर्नामेंट में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने क्लब को 11000 रुपए की धनराशि व एक क्रिकेट किट प्रदान की। वहीं, युवाओं में खेल के प्रोत्साहित करने के लिए टूर्नामेंट आयोजकों को धन्यवाद भी किया।
समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने कहा खेल जिंदगी में बहुत अहम भूमिका अदा करती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एवं फिट रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा से खेल खेलने का आह्वान किया। क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजकों ने बताया कि इस प्रीमियर लीग का आयोजन बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ किया गया है।टूर्नामेंट के दौरान कोविड-19 के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। साथ ही बताया कि जीतने वाले को 7100 एवं रनरअप को 4100 रुपए धनराशि प्रदान की जाएगी। इसी मौके पर मचकुंड महादेव क्लब ने समाजसेवी मुकेश ठाकुर की टीम को अपनी ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
