इंदाैरा : पंजाब यूनिवर्सिटी की और से सपूर्ण पंजाब में करवाई गईं छात्रवृत्ति प्रतियोगिताएं
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
इंदौरा-पंजाब यूनिवर्सिटी की और से संपूर्ण पंजाब में शिक्षा विभाग की और से छात्रवृत्ति योजनाएं बनाई गई थी। जिन्हें अमल में लाते हुए पंजाब में छात्रवृत्ति प्रतियोगिताएं करवाई गई। हिमाचल के साथ लगते पंजाब के बुंगल बदानी के श्री साई कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में भी छात्रवृत्ति प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। जिसकी अध्यक्षता और निरक्षण पंजाब के सभी आईएएस अधिकारी कर रहे हैं और बुंगल, पंजाब के साई कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में आयोजित प्रतियोगिता में हरबीर सिंह, IAS डिप्टी कमिश्नर पठानकोट और पन्ना लाल भाटिया मेयर पठानकोट, विधायक अश्विनी कुमार शर्मा ने की। छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में इंदौरा हिमाचल प्रदेश के लक्ष्य ने प्रथम स्थान हासिल किया और छात्रवृत्ति के रुप में लैपटॉप जीतकर इंदौरा तहसील का नाम रोशन किया। द्वितीय स्थान पर सपना साई कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की छात्रा तथा तृतीय स्थान पर कर्ण रहा।
