धर्मशाला : पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों के पदों के लिए मूल दस्तावेजों की जांच 21 जून से
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला
खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, धर्मशाला व राधा सूद ने बताया कि 56 राजकीय प्राथमिक पाठशाओं और 8 राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं के लिए पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर के पदों के लिए अभ्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच 21 जून, 2022 से आरंभ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मूल दस्तावेजों की जांच उपमंडलाधिकारी (नागरिक), धर्मशाला की अध्यक्षता में खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला बगली (बाल), राप्रापा घना, राप्रापा कन्या धर्मशाला, राप्रापा धार, राप्रापा कुसुम्भर, राप्रापा सुधेड़, राप्रापा दाड़ी, राप्रापा बड़ोल, राप्रापा होडल, राप्रापा गढ़, राप्रापा फतेहपुर, राप्रापा फरसेटगंज, राप्रापा भागसूनाग के अभ्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच 21 जून, 2022 को, राप्रापा घनियारा (कन्या), राप्रापा घनियारा (बाल), राप्रापा चकवन, राप्रापा सोकनी दा कोट, राप्रापा खड़ोता, राप्रापा घरोह, राप्रापा भित्तलू, राप्रापा मैटी, राप्रापा गढ़ और राप्रापा लांझणी के अभ्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच 22 जून, 2022 को, राप्रापा झियोल, राप्रापा बरवाला व राप्रापा कोतवाली बाजार आदि में दस्तावेजाें की जांज की जाएगी।
इसके साथ ही राप्रापा टीका खास, राप्रापा जोगीवाड़ा, राप्रापा गमरू, राप्रापा मंत के अभ्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच 23 जून, 2022 को, राप्रापा चेतड़ू, राप्रापा अप्पर मनेड, राप्रापा मनेड, राप्रापा सलांगड़ी, राप्रापा सुक्खूघाट, राप्रापा मंदल, राप्रापा छेंटी, राप्रापा टीका ठंबा, राप्रापा नड्डी, राप्रापा सुक्कड़, राप्रापा ढगवार, राप्रापा भटेहड़, राप्रापा पासू, राप्रापा बरनेट, राप्रापा गतडी के अभ्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच 24 जून, 2022 को, राप्रापा सिद्धबाड़ी, राप्रापा सिद्धपुर, राप्रापा रसां, राप्रापा रक्कड़, राप्रापा चतेहड़, राप्रापा कनेड, राप्रापा टंग नरवाणा, राप्रापा अंदराड़, राप्रापा कस्बा-11, राप्रापा तंगरोटी खास और राप्रापा स्लेट गोदाम के अभ्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच 27 जून, 2022 को, राप्रापा सकोह, राप्रापा जटेहड़ और राजकीय माध्यमिक पाठशाला हीरू मेक्लोडगंज में भी अभ्यर्थियाें के मूल दस्तावेज चेक किए जाएंगे।
वहीं, राजकीय माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला नर्सरी, राजकीय माध्यमिक पाठशाला ढगवार, राजकीय माध्यमिक पाठशाला तंगरोटी खास, राजकीय माध्यमिक पाठशाला चांदमारी, राजकीय माध्यमिक पाठशाला गतडी, राजकीय माध्यमिक पाठशाला दिआड़ा तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला सुधेड़ के 28 जून, 2022 को अभ्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित स्कूलों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थी दशाई गई तिथियाें को अपने मूल दस्तावेजों सहित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, धर्मशाला के कार्यालय में प्रातः 10 बजे कार्यालय में उपस्थित हों।
