पालमपुर : एसडीएम और तहसीलदार ने ग्राम सभाओ में लोगों मतदान के लिए किया जागरूक
प्रतिमा राणा। पालमपुर
स्वीप योजना के तहत (उत्सव मनाने वाला लोकतंत्र) कार्यक्रम के अधीन एक अभियान आरंभ किया गय, जिसमें उपमंडल अधिकारी पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया ने जिया, डाढ और बड़सर पंचायत तथा तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा ने ननहार सपेड़ू और नेहन पंचायत की ग्राम सभाओ में जाकर जनता को वोट देने के बारे में जागरूक किया और फॉर्म नंबर-6,7 और फॉर्म नंबर-8 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उपमंडल अधिकारी ने बताया की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है। इसके बाद उपमंडल अधिकारी ने खारती पोलिंग स्टेशन के कुंड़न गांव में घर जाकर एक 80 प्लस बुजुर्ग दंपति को मतदाता पत्र और टोपी देकर सम्मानित किया। इस माैके पर उनके साथ निर्वाचन कानूनगो पालमपुर अनीष कुमार, राजस्व कानूनगो गुरमुख, सुपरवाइजर अजय कुमार, बीएलओ विजय पूरी, ओम प्रकाश और अशोक कुमार उपस्थित रहे।
