इंदौरा : तीन दिवसीय महा शिवरात्रि पर्व के सफल आयाेजन काे लेकर एसडीएम ने संबंधित विभागाें काे दिए निर्देश
मनीष ठाकुर। इंदौरा
काठगढ़ शिव मंदिर में हर वर्ष की तरह तीन दिवसीय महा शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसके लिए इंदौरा एसडीएम सोमिल गौतम ने शिवरात्रि पर्व को लेकर काठगढ़ शिव मंदिर सुधार सभा व इंदौरा समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ काठगढ़ मंदिर के प्रागण में विशेष बैठक कर शिवरात्रि महोत्सव को सफल बनाने के लिए विशेष बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर इंदौरा के तहसीलदार व मेला अधिकारी मदन कुमार शिव मंदिर काठगढ़ सुधार सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
शिव मंदिर काठगढ़ सुधार सभा के अध्यक्ष व सभा के पदाधिकारियों व इंदाैरा के समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ शिव मंदिर काठगढ़ में होने वाले तीन दिवसीय शिवरात्रि पर्व को लेकर कई महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखकर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें विभागों के अधिकारियों व सभा ने एसडीएम के समक्ष कई अहम मुद्दों पर विचार करते हुए मेले के सफल आयोजन के लिए अपने-अपने विचार रखे खास तौर पर कोरोना महामारी का प्रभाव न हो इसके लिए मेले के दाैरान सफाई पर विशेष तौर पर विचार किया गया। वहीं, मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के लेकर भी विचार किया गया, जिसमें भजन मंडली श्रद्धालुओं को शिव महिमा का गुणगान कर भक्ति रस में डुबोएगी।
शिव मंदिर काठगढ़ मेले के दोरान मंदिर के प्रांगण में 16 सीसीटीवी लगाए गए हैं सुरक्षा के लिहाज से कैमरों की संख्या में ओर इजाफा किया जा सकता है। मेले को लेकर एचआरटीसी की 6 अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी, जो काठगढ़ से इंदौरा के मंड क्षेत्र के गांव पराल तक, बडुखर से लेकर काठगढ़, पठानकोट से लेकर काठगढ़ तक मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष तौर पर लगाई जाएंगी। वहीं, मेले के दौरान मिठाई की दुकानों व लंगरों में स्वास्थत विभाग व खाद्य निरीक्षक पूरी तरह से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट एसडीएम इंदौरा को प्रेषित करेंगे और प्रसाद कि दुकानों पर रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य किया गया है।
वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों को व्हील चेयर पर मंदिर में माथा टेकने के लिए विशेष रास्ता बनाया गया है, जहां से मंदिर के सेवादार उन्हें दर्शन कराएंगे। मेले में अपनी अहम भूमिका और लोगों की सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर प्रशासन ने करीब 200 से अधिक पुलिस फोर्स की मंदिर में तैनाती करने की मांग रखी है। मेले के दौरान बिजली पानी की व्यवस्था के लिए विद्युत व जल शक्ति विभाग तीन दिन तक मेले में अपनी सेवाएं देते रहेंगे। वहीं, शौचालयों की साफ-सफाई व मेले के दाैरान डस्टबीन का खास प्रबंध किया जाएगा। पार्किंग की व्यवस्था को लेकर मंदिर के दोनों तरफ दो बड़ी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मेले के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या पेश न आए इसके लिए वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष तौर पर मन्दिर सभा द्वारा कार्य किया गया है।
सभा के अध्यक्ष ने सरकार के समक्ष रखी मांग
शिव मंदिर काठगढ़ सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच ने एसडीएम के समक्ष मांग रखते हुए कहा कि मेले के दोरान लोगो की सुरक्षा व कानून व्यस्था बनाए रखने में तैनात किए जाने वाले पुलिस बल को मन्दिर प्रशासन से शुल्क न लेते हुए निशुल्क तोर पर मंदिर में तैनात किया जाए जिसके लिए एसडीएम ने उच्चाधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को रखने की बात सभा से कही।
मेले के लिए मंदिर के महंत देंगे डेढ़ लाख
शिव मंदिर काठगढ़ के मुख्य महंत कालिदास ने मेले के सफल आयोजन के लिए शिव मंदिर सुधार सभा को 1 लाख 50 हज़ार रुपए देने की घोषणा की।
