इंदाैरा : काठगढ़ में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व का एसडीएम ने किया शुभारंभ
मनीष ठाकुर : इंदाैरा
शिव मंदिर काठगढ़ में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व का शुभारंभ एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम द्वारा किया गया। उनके शिव मंदिर पहुंचने पर शिव मंदिर काठगढ़ सुधार सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच ने सभा के पदाधिकारियों व मंदिर के महंत कालिदास ने भव्य स्वागत कर शिवरात्रि पर्व का शुभारंभ किया। वहीं, हज़ारों की तादाद में शिव भक्तों की मंदिर में लगी लंबी-लंबी कतारों और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर गूंज उठा।
एसडीएम ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां सरस्वती के समक्ष दीव प्रजवलित कर शिवरात्रि पर्व का शुभारंभ करते हुए मंदिर प्रबंधन व श्रद्धालुओं को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। काठगढ़ मंदिर में तीन दिवसीय शिवरात्रि मेले के दौरान काठगढ़ मेधावी प्रतियोगिता में मेधावी बच्चों को मंदिर प्रबंधन की तरफ से एसडीएम इंदौरा ने छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
एसड़ीएम ने मेले को सफल बनाने के लिए काठगढ़ मेले के दाैरान समस्त विभागों के अधिकारियों को अपनी-अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश जारी किए। खासकर कानून व्यवस्था और ट्रैफिक समस्या पर खास ध्यान देने पर बल दिया, ताकि मेले में उमड़ने वाली लाखों कि तादाद में भीड़ को नियंत्रित ओर भोले बाबा के दर्शनों में कोई समस्या पेश ने आए। वहीं, शिव मंदिर में जगह-जगह लगे भंडारे और मेले में लगे झूले और हज़ारों की तादाद में शिव भक्तों की मौजूदगी काठगढ़ शिवरात्रि पर्व को ओर अधिक भव्य बना रही थी। वहीं, देश सेवा युवा क्लब के सदस्यों ने मेले के दौरान अपनी सेवाएं देते हुए सैंकड़ो युवा मेले के सफल आयोजन के लिए दिन-रात शिव भक्तों की सेवा में लगे हुए हैं। इस अवसर पर काठगढ़ मेला अधिकारी नायब तहसीलदार इंदौरा मदन कुमार, काठगढ़ पंचायत के प्रधान जगमोहन सिंह, लंबरदार युद्धवीर सिंह, सुभाष शर्मा, जोगिंदर शर्मा, गोपाल कृष्ण, प्रेस सचिव सुरिंद्र शर्मा, राजिंदर पटाका, रमेश पठानिया, रमेश शर्मा, थाना इंदौरा के प्रभारी सुरेश शर्मा सहित दर्ज़नों गणमान्य लोग मेले के शुभारंभ पर उपस्थित रहे। शिव मंदिर काठगढ़ के मुख्य पुजारी महंत कालिदास ने महा शिवरात्रि पर्व एसडीएम इंदौरा की उपस्थिति में शिव मंदिर काठगढ़ सुधार सभा को मेले के सफल आयोजन हेतु 1 लाख 51 हज़ार रुपए की राशि का चेक भेंट किया गया।
