कांगड़ा : विधानसभा क्षेत्र में हाे रहे विकास काे देख बाेखलाए विरोधी : काकू
मनाेज कुमार। कागड़ा
जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर पूर्व विधायक व भाजपा नेता चौधरी सुरेंद्र काकू गांव ठाकुरद्वार में पहुंचे व महिला मंडल बहनों से आशीर्वाद लिया। महिला मंडलों को संबाेधित करते हुए कहा कि मुझे महिला मंडलों व जनता का बिना लालच जन आशीर्वाद मिल रहा है। 10 वर्षाें के विधायक की न कोई दिशा है न ही कोई दशा। उन्हाेंने कहा कि विधायक काजल अपने दायरे के मजदार में अपनी नैया डूबती हुई देख रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि जब से मैंने कांगड़ा हल्के में जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की है, जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनता कह रही है कि 10 वर्ष का विधायक ने एक बार भी गांव के अंदर जनता के साथ संपर्क नहीं किया है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि ठाकुरद्वारा पंचायत में जल ऊन शक्ति विभाग का जई दफ्तर खोल दिया गया है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल की प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री योजना के तहत 8 करोड़ का काम गांव ठाकुरद्वारा, गाहलियां, डाका पलेरा, रानीताल व भंगवार 8 करोड़ रुपए का काम युद्ध स्तर पर चला हुआ है। रानीताल में जल शक्ति विभाग का सब डिवीजन लाेगाें के लिए काम कर रहा है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। गांव को गांव से जोड़ने के पुलों का निर्माण किया जा रहा है। हर घर में पानी पहुंचाया जा रहा है। सीधे खातों में जनता को पैसा दिया जा रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार की डबल इंजन की सरकार है।
