कांगड़ा : 3 जुलाई को बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाडियाें का चयन
( words)
मनोज कुमार। कांगड़ा
43 राज्य स्तरीय लड़कों व लड़कियों की जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता 8 से 10 जुलाई तक सरकाघाट जिला मंडी में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए जिला कांगड़ा की लड़कियों व लड़कों का चयन 3 जुलाई को कांगड़ा के नगर पालिका मैदान में सुबह 10:00 बजे जेसी कटोच, राजीव, कालरा, राकेश, रत्ना, पुनीत, हरीश, हैप्पी, मोनिका व अनीता की देखरेख में होगा। इस चरण में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म पहली जनवरी, 2004 को या उसके बाद हुआ हो। इसकी जानकारी कोषाध्यक्ष पवन कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का चयन अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
