देहरा : भटेड बासा में गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर वरिष्ठ नागरिक किए सम्मानित
विनायक ठाकुर। देहरा
ग्राम पंचायत भटेड बासा के वार्ड-2 में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्यातिथि सेवानिवृत सूबेदार राजिंदर कुमार तथा विशेष अतिथि के रूप में गांव के प्रवक्ता कर्म चंद ने शिरकत की। इस मौके पर रविदास सभा द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा समृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया और इस कार्यक्रम में कमेटी द्वारा गांव के वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। वहीं, कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे राजिंदर कुमार ने सभा को अपनी ओर से 2100 रुपए की राशि सहयोग स्वरूप दी। सभा ने गुरु रविदास महाराज की जयंती के उपलक्षय पर सभी को बधाई दी, जहां कार्यक्रम में स्थानीय गांव के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया और भंडारे का आयोजन भी किया गया।
