पालमपुर : उपमंडल निर्वाचन कार्यालय पालमपुर में वरिष्ठ मतदाताओं को किया सम्मानित
( words)
प्रतिमा राणा। पालमपुर
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार तथा जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला निपुण जिंदल के दिशा निर्देशों द्वारा 80+ आयु वाले वरिष्ठ मतदाताओं को उप मंडल निर्वाचन अधिकारी पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया द्वारा सम्मानित किया गया। साथ में उन्हें वोट डालने के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। इस समारोह में लगभग 50 वरिष्ठ मतदाताओं ने भाग लिया। बाद में उपमंडल निर्वाचन अधिकारी पालमपुर ने 100+ बुजुर्ग मतदाताओं के घर-घर जाकर उन्हें शॉल टोपी व प्रशंसा पत्र सम्मानित भी किया। इस मौके पर निर्वाचन कानूनगो अनीश कुमार और स्वीप के अधिकारी सुधीर भाटिया भी मौजूद रहे।
