इंदाैरा : भाजपा की चिकनी-चुपड़ी बाताें से बचें लाेग-कमल किशोर
कमल किशोर ने कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन के पक्ष में लाेगाें से मांगे वाेट
श्वेता शर्मा। इंदाैरा
विधानसभा क्षेत्र इंदाैरा में कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन ने बुधवार को बडूखर, बहादरपुर, राजगीर, मलाल, भोगरवा, पलाखी, बंदयाल, सुरडवा, घघवां, घडरां व पनयाल में बैठक कर लाेगाें से समर्थन मांगा। मलेंद्र राजन ने सभी लोगों को कहा की कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी की मूलभूत सुविधाएं पूरी की जाएंगी। साथ ही हर क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे। इस दौरान पूर्व प्रत्याशी कमल किशोर ने स्थानीय मुद्दों सहित रोजगार व योजना के लाभों के बारे में लोगों को अवगत करवाया। कमल किशोर ने लोगों को भाजपा की बातों से बच कर रहने का आग्रह किया।
वरिष्ठ कार्यकरता वे पूर्व में रहे प्रत्याशी कमल किशोर द्वारा मलेंद्र राजन के साथ मिलकर प्रचार-प्रसार भी किया गया। इस दौरान मलेंद्र राजन के साथ, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी कमल किशोर, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र मंकोटिया, शेखपुर पंचायत प्रधान सुधीर, इंदौरा से पूर्व में रहे उप प्रधान मनोहर (पिंकी), महासचिव डॉ. विशाल ठाकुर, पूर्व मे रहे ब्लाॅक कांग्रेस कैमैटी के प्रधान ओम प्रकाश, इंदौरा कांग्रेस लिगल सैल अध्यक्ष जस्वीर, विजय कुमार, , राजकुमार व संदीप (दीपु) सहित विभिन्न लोग शामिल रहे।
