कांगड़ा : सेवादल मणिमहेश यात्रा के दौरान लंगर लगाने के लिए कांगड़ा से रवाना
मनोज कुमार। कांगड़ा
कांगड़ा परिवार सेवादल मणिमहेश यात्रा के दौरान लगाए लंगर लगाने के लिए कांगड़ा से रवाना हो गए है। कांगड़ा परिवार सेवा दल के सदस्यों ने कांगड़ा से रवाना होने से पहले बताया कि कोरोना काल के 2 वर्ष बाद मणिमहेश यात्रा शुरू हो गई है। मणिमहेश यात्रा में लंगर का आयोजन संस्था द्वारा 22 वर्षों से किया जा रहा है। यह लंगर घनछौ नामक स्थान पर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मणिमहेश यात्रा में लंगर की व्यवस्था संस्था के सदस्यों व कांगड़ा शहर के दानी सज्जनों द्वारा इस लंगर में योगदान रहता है। लंगर की शुरुआत 15 अगस्त से लेकर 24 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान संजीव शर्मा, मुकेश शर्मा, राजीव गुप्ता, अमित, सुभाष चंद, रोहित गुप्ता, राजीव कालरा, अनिल शर्मा व अश्वनी कालरा आदि सदस्य रवाना हुए।
