इंदाैरा : भोग्रवां स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोग्रवां में सात दिवसीय विशेष शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा शुरू किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य किशोर कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम अधिकारी किशोर कुमार एनएसएस प्रभारी प्रदीप कुमार प्रवक्ता गणित और प्रभारी कुमारी रितिका प्रवक्ता अर्थशास्त्र ने बच्चों के साथ दिवसीय कार्य हेतु अवगत कराया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोग्रवां का समस्त शिक्षकों अगर शिक्षा स्टाफ उपस्थित रहा। इस शिविर में लगभग 50 स्वयंसेवी भाग लेकर सप्ताह भर चलने वाले विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे।
इस मौके पर स्वयंसेवियाें ने स्वागतम गीत गाकर मुख्यातिथि का स्वागत किया और कार्यकारी प्रधानाचार्य किशोर कुमार भस्मासुर के अधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी किशोर कुमार स्वयंसेवी तय करेगी। कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत भोग्रवां में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पूरे गांव की सफाई करके गांव काे स्वच्छ बनाएंगे। साथ ही नशे और देश में जारी सामुदायिक कुरीतियों और ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सार्वजनिक स्थानों की सफाई की ओर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
