कांगड़ा : हलेड़कलां पंचायत के हर घर में सीवरेज परियोजना की सुविधा जल्द: काजल
मनोज। कांगड़ा
-आपका विधायक आपके घर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र की सबसे बड़ी पंचायत हलेड़कलां का किया दौरा
-मौजूदा सरकार माता का बाग पार्क को जनता को समर्पित करने में नाकाम: काजल
विधायक पवन काजल ने रविवार को आपका विधायक आपके घर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र की सबसे बड़ी पंचायत हलेड़कलां का दौरा किया। काजल ने कहा हलेड़कलां पंचायत के हर घर में सीवरेज परियोजना की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। कांगड़ा शहर के साथ लगती इस पंचायत में लगातार बढ़ रही आबादी के चलते उनका मुख्य उद्देश्य यहां पर हर घर में उचित पेयजल और सीवरेज की सुविधा मुहैया करवाना है। आईपीएच विभाग द्वारा सीवरेज परियोजना की 30 करोड रुपए की डीपीआर बनाई गई है। जिसमें 6 ग्राम पंचायत जोगीपुर, वीरता, मटौर, घुरकड़ी साथ लगते क्षेत्र शामिल है। काजल ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने गांव में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा को माता का बाग पार्क का निर्माण करोड़ों रुपए की लागत से करवाया है। लेकिन मौजूदा सरकार माता का बाग पार्क को जनता को समर्पित करने में नाकाम रही है। हलेड़कलां पंचायत से ज़मानाबाद, गग्गल तक सड़क को 3 करोड़ रुपए की लागत से चकाचक कर दिया गया है। उन्होंने हलेड़कलां पंचायत के वार्ड एक सेवकरा में स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित भंडारे में भी भाग लिया और रास्ते का निर्माण करवाने के लिए उचित धन मुहैया करवाने का स्वागत किया। पंचायत प्रधान अरुण कुमार ने गांव की सिंचाई कुहल की मरम्मत करवाने का आग्रह भी किया। वार्ड पंच कपिल देव शर्मा, विजय परवान, सुरिन्दर शर्मा, संदीप कुमार, संजीव गुप्ता, अश्वनी कुमार, मदन लाल, अनिल शारदा, शेलेन्द्र गुप्ता, रोहित महाजन, वीर सिंह, अशवनी मास्टर भी उपस्थित रहे। इसके बाद विधायक काजल ने ग्राम पंचायत ढूगियारी में एक भंडारे में हिस्सा लिया। उन्होंने मंदिर में लंगर के लिए शेड निर्माण करवाने का भरोसा ग्रामीणों को दिया।
