कांगड़ा : शरण कॉलेज ने आयोजित किया राष्ट्रीय स्तर का वेबिनार
मनोज कुमार। कांगड़ा
शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) में "एनईपी 2020: कार्यान्वयन की दिशा में एक रास्ता" विषय पर आधारित फैकेल्टी डिवलेपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता प्रो. सुरेंदर शर्मा (हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला) डॉ. उदायना (सलाहकार शिक्षक शिक्षा एनआईओएस नई दिल्ली) और डॉ. ऋतु बक्शी (एसोसिएट प्रोफेसर सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू) ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की बारीकियों से रू-ब-रू करवाया। इस शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े भारत के सभी शिक्षाविदाें ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ऑनलाइन बेबीनार की शुरुआत कॉलेज प्राचार्या डॉ सुमन शर्मा की वेलकम स्पीच से हुई।तत्पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कॉलेज प्राचार्या ने कार्यक्रम में आए सभी शिक्षित जन का हार्दिक अभिनंदन किया।
मुख्य वक्ता ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सभी बारीकियों को बहुत ही अच्छे तरीके से समझाया और साथ ही उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।उन्होंने कहा कि न्यू एजुकेशन पॉलिसी वोकेशनल एजुकेशन पर आधारित होगी। इसमें क्वालिटी ऑफ एजुकेशन, डिग्निटी ऑफ लेबर, वैल्यू बेस्ड एजुकेशन, स्किल बेस्ड तथा मातृभाषा पर जोर दिया जाएगा। इस एजुकेशन पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य भारत के प्रत्येक छात्र को सामान्य शिक्षा के साथ व्यावसायिक शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
उन्होंने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उद्देश्य 2030 तक तीन से 18 वर्ष की आयु के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करवाना है। उन्होंने जो 5+3+3+4 का रूल है, उसके बारे में भी सबको अवगत करवाया। यह वेबिनार बहुत ही लाभदायक रहा। अंत में कॉलेज प्राचार्य डॉ सुमन शर्मा ने सभी मुख्य प्रवक्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सभी मुख्य प्रवक्ताओं के सहयोग से ही हम आज का यह वेबीनार करवाने में सक्षम हुए हैं।
