कांगड़ा : शीतल बिष्ट लाडली फाउंडेशन जिला की जिला सचिव नियुक्त
कांगड़ा
लाडली फाउंडेशन के राज्य महासचिव बिलाल शाह ने राज्य अध्यक्ष शालू एवं जिला कांगड़ा के जिलाध्यक्ष बबीता ओबरॉय एवं जिला महासचिव संगीता थापा की सहमति से जिला कांगड़ा के धर्मशाला के सिद्धबाड़ी वार्ड-17 की समाज सेविका शीतल बिष्ट को लाडली फाउंडेशन जिला कांगड़ा का जिला सचिव नियुक्त किया। शीतल बिष्ट कई वर्षों से प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब एव लाडली फाउंडेशन के साथ मिलकर सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा कटिबद्ध रही हैं।
महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। लाडली फाउंडेशन जिला कांगड़ा के जिला सचिव शीतल बिष्ट का कहना है कि भविष्य में उनका यही उद्देश्य है कि कहीं भी कोई सामाजिक विसंगती न हो। कोई भी गरीब भूखा न सोए और कमजोर वर्ग को न्याय मिले इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेगी।
