Shimla News: अभियांत्रिकी संस्थान गुम्मा के चेयरमेन अशोक जस्टा ने मुख्यमंत्री जयराम का जताया आभार
अटल बिहारी वाजपेयी अभियांत्रिकी संस्थान गुम्मा के चेयरमेन अशोक जस्टा ने पॉलिटेक्निक विंग में कंप्यूटर अभियांत्रिकी के वरिष्ठ लेक्चरर और इलेक्ट्रिकल अभियांत्रिकी का एक-एक पद सृजित करने लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया। अशोक जस्टा ने कहा है कि इस संस्थान की स्थापना 10 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सरकार में हुई थी। उस वक्त स्वर्गीय नरेन्द्र बरागटा तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। बता दें कि यह हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) का दूसरा राज्य सरकार का संस्थान है जो प्रगतिनगर गुम्मा कोटखाई में स्थित है। इस संस्थान में वर्तमान में बीटेक, पॉलिटेक्निक और आईटीआई में लगभग 900 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है। यह संस्थान वर्तमान में तीन पाठ्यक्रम अर्थात कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग प्रदान करता है। इस संस्थान के बच्चे ने हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन किया है।
