शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर दी श्रधांजलि | Shimla News
भारत के संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर शिमला के अंबेडकर चौक पर नगर निगम द्वारा श्रधंजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शहरी विकास मंत्री नगर निगम की महापौर सहित अन्यों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भीमराव अंबेडकर एक महान व्यक्ति थे, जिन्होंने देश के संविधान को बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। आज उनकी पुण्यतिथि है और उन्हें श्रधांजलि देकर उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर जीवन भर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिए लड़ते रहे और उनका हमेशा से ही एक प्रयास था कि संविधान में रहकर किस तरीके से निम्न लोगों की मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि भीमराम अंबेडकर ने देश के लिए सविधान लिखा है जो कि देश के लिए बड़ा योगदान है और इसके लिए देश हमेशा उन्हें याद करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहिब ने समानता और एकता का जो संदेश देशवासियों को दिया उसी वजह से आज पूरा राष्ट्र एकता के अटूट सूत्र से बंधा है। आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते है और उनके कार्यो को याद किया गया है।
Shimla News
Chief Minister Jai Ram Thakur pays tribute to Dr. Bhimrao Ambedkar on his death anniversary.
