शिमला : राहुल शान्टा को कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित जाति का जिला उपाध्यक्ष बनाया
( words)
जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से मीडिया प्रभारी व ब्लॉक युवा कांग्रेस के महासचिव राहुल शान्टा को जिला कांग्रेस कमेटी शिमला (ग्रामीण) अनुसूचित जाति विभाग का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव यशपाल तनैईक ने आधिकारिक तौर पर राहुल शान्टा की नियुक्ति के आदेश जारी किए। राहुल शान्टा कोटखाई की दरकोटी पंचायत से संबंध रखते हैं और समाज सेवा के साथ कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रूप से कई पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।
