शिमला : ग्राम पंचायत सतलाई के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात
( words)
ग्राम पंचायत सतलाई ज़िला शिमला का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप से उनके निजी निवास पर मिला। इस प्रतिनिधिमंडल कि अध्यक्षता महेंद्र कमल ने की, सभी ने प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप से ग्राम कटेया, मझार खड़ में पुल निर्माण हेतु धन राशि, ग्राम जुगर में सब्जी मंडी खोलने और पुस्तकालय हेतु पुस्तके और फर्नीचर की मांग आदि शामिल है। इस पुस्तकालय के निर्माण से इस क्षेत्र के बच्चों को बड़ी सुविधा मिलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जल्द ही इस क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएंगे।
