शिमला : प्राथमिक शिक्षक संघ ने नर्सरी शिक्षकों की जल्द भर्ती करने की उठाई मांग
प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से छठे वेतन आयोग को केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश में लागू करने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमराज ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में जेबीटी अध्यापकों को दो 5910-20200 और 10300-34800 अलग-अलग स्केल दिए जा रहे हैं जिससे शिक्षकों के वेतन में असमानता पैदा हो जाती है जबकि पंजाब में जेबीटी अध्यापकों को 16290 से शुरुआत वेतन दिया जाता है। अभी प्रदेश में छठवां वेतन आयोग लागू नहीं किया गया है इसलिए केंद्र की तर्ज पर ही हिमाचल में भी वेतन आयोग की सिफारिश लागू की जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग जल्द से नियमित नीति बनाकर इन भर्तियों को आउटसोर्स के बजाए नियमित रूप से नियुक्तियां प्रदान करे।
