शिमला : बाहरी लोगों को नौकरियां देना बंद करें हिमाचल सरकार - एनएसयूआई
( words)
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने राजकीय महाविद्यालय संजौली में बाहरी राज्यों को नौकरी देने पर धरना प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया।यह धरना प्रदर्शन प्रदेश महासचिव शुभम वर्मा व रजत सिंह राणा की अध्यक्षता में किया गया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिमाचल सरकार ने ऐसी कौन सी उपलब्धि हासिल कर ली है कि वर्तमान हिमाचल प्रदेश में 10 लाख बेरोजगार युवाओं के होते हुए बाहरी लोगों को नौकरियों में रखा जा रहा है। एनएसयूआई ने सरकार को चेताया है कि अगर यह नियुक्तियां रद्द नहीं हुई तो एनएसयूआई प्रदेश भर में इस चीज का विरोध प्रकट कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी।
