शिमला : सेब से लदा ट्रक खाई में गिरा , 3 लोग घायल
( words)
शिमला के शोघी-मैहली बायपास में व्यूलिया में सेब से लदा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर लुढ़कता हुआ सड़क से नीचे गिर गया तथा जिससे ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक में चालक सहित 3 लोग सवार थे जो घायल हो गए है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से आईजीएमसी पहुंचाया गया है। पुलिस मौक़े पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
