शिमला : जिला परिषद सदस्य ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
( words)
रामपुर से जिला परिषद सदस्य कविता कॉन्टू ने शिमला में आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार कविता ने समहरहिल सांगटी के जंगलों में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कविता की उम्र करीब 28 वर्ष है। अभी आत्महत्या के मुख्य कारण का पत्ता नहीं चला है। पुलिस मौके पर मौजूद है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
