शिमला: कांग्रेस में शामिल हुए कई भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षा मंत्री की कार्यप्रणाली से है प्रभावित

भाजपा जुब्बल नावर कोटखाई किसान मोर्चा के अध्यक्ष, ग्राम पंचायत झगटान से पूर्व प्रधान व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिलीप काल्टा सहित सूरत सिंह ठाकुर, कंवर सिंह ठाकुर व कल्पना ठाकुर ने भाजपा छोड़ पुन: कांग्रेस परिवार में वापसी कर ली है ।
शनिवार को जुब्बल तहसील के शराचली क्षेत्र की ग्राम पंचायत झगटान से भाजपा जुब्बल नावर कोटखाई के किसान मोर्चा के अध्यक्ष रहे और ग्राम पंचायत झगटान से पूर्व प्रधान व भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप काल्टा सहित ग्राम पंचायत रावीं के भकान गांव से सूरत सिंह ठाकुर, पुलिस विभाग से सेवानिर्वित कंवर सिंह ठाकुर व कल्पना ठाकुर ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ पुन: कांग्रेस पार्टी में घर वापसी की है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर घर वापसी पर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपको पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राय सिंह चौहान व ग्राम पंचायत रावीं के पूर्व उप प्रधान देस राज ठाकुर भी उपस्थित रहे।