शिमला : हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने सयुक्त मोर्चा बनने पर किया कटाक्ष
( words)
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने गुरुवार को एक बयान में सयुक्त मोर्चा बनने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह राजनीतिक संगठन है। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि प्रदेश में नया मोर्चा बनने से इनको सभी को अपने अपने संगठनों से त्यागपत्र दे देना चाहिए। कुछ साम्यवादी संगठन, कुछ कांग्रेस के पिट्ठू संगठन प्रदेश के कर्मचारियों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि इन नेताओं के सबसे बड़े नेता से चर्चा के लिए हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ तैयार है।
