युक्रेन में एमबीबीएस कर रहे लंबागांव के शिवालिक सकुशल पहुंचे अपने घर
( words)
नरेंद्र ठाकुर। जयसिंहपुर
शनिवार को घर पहुंचने पर परिजनाें ने स्वागत किया गया। शिवालिक के पिता ओम प्रकाश ने बताया कि शिवालिक व अन्य भारतीय बच्चे 28 फरवरी तक यूक्रेन के खारकीब में मैट्रो स्टेशन में बंकर बनाए वहां रह रहे थे। शिवालिक अन्य 40 भारतीय छात्रों के साथ खारकीब से लबीब के लिए बस में रवाना हुआ, जिसके बाद बस के माध्यम से हंगरी बॉर्डर तक पहुंचे। यहां से दो ट्रेन बदल कर छात्र 3 मार्च को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पहुंचे और गत रात को विमान से शनिवार सुबह शिवालिक व अन्य छात्र दिल्ली पहुंचे और देर रात को शिवालिक अपने घर पहुंचा घर वालों ने उसका स्वागत गीतों से किया।
