पंचरुखी के शिवम शर्मा ने पंद्ररा सौ मीटर दौड़ में झटका स्वर्ण पदक
नरेंद्र डाेगरा। पंचरुखी
इंडियन नॉर्थ जोन एथलेटिक चैंपियनशिप 2022 का आयोजन करनाल हरियाणा में किया गया। जिसमें पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश राज्य से आए धावकों ने भाग लिया। जिसमें पंद्रह सौ मीटर की दौड़ में हिमाचल प्रदेश से शिवम शर्मा ने स्वर्ण पदक झटका। शिवम शर्मा हिमाचल प्रदेश, जिला कांगड़ा के पचरुखी गांव बियाड़ा के रहने वाले हैं तथा पिछले कई वर्षों से लगातार कई प्रतियोगिताओं को अपने नाम करवा चुके हैं। 20 वर्षीय शिवम शर्मा धर्मशाला डिग्री कॉलेज में द्वितीय वर्ष के छात्र हैं तथा एक गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। पिता मनोज कुमार किसान है तथा दूध बेचकर शिवम को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ा रहे हैं, किसान नेता मंजीत डोगरा ने कहा कि आर्थिक तौर पर कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले इस होनहार धावक को राजकीय सहायता की जरूरत है। केंद्रीय खेल मंत्री माननीय अनुराग ठाकुर से निवेदन है कि इस होनहार खिलाड़ी को राजकीय सहायता के दायरे में लाया जाए, ताकि आने वाले समय में भारत के लिए एक नवरत्न तैयार हो सके।
