देहरा: गुलेर में पुस्तकालय खोलने के लिए शिवेंद्र सैनी ने लिखा अनुराग ठाकुर को पत्र
( words)
देहरा। विनायक ठाकुर
उपमण्डल देहरा के अन्तर्गत पड़ते गुलेर निवासी एडवोकेट शिवेन्द्र सिंह सैनी ने ग्राम पंचायत गुलेर में पुस्तकालय खोलने के लिए वीरवार को मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुराग ठाकुर को एक पत्र लिख कर मांग की है कि जल्द से जल्द गुलेर में पुस्तकालय खोला जाए। एडवोकेट शिवेंद्र सैनी ने बताया कि उनके क्षेत्र के अधिकतम युवा ज़िला पुस्तकालय में जाते हैं एवं गणमान्य लोगों को किसी भी साहित्यिक जानकारी के लिए ज़िला पुस्तकालय जाना पड़ता है, अगर गुलेर क्षेत्र में पुस्तकालय खुलता है तो यहाँ आस पास के सभी लोगों के लिए बड़ी सुविधा होगी।
