ज्वालामुखी : दुकानदार प्लास्टिक के उपयोग करते पाए गए, तो होगा भारी जुर्माना-हितेश शर्मा
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
नगर परिषद ज्वालामुखी के कार्यकारी अधिकारी हितेश शर्मा ने दुकानदारों से आग्रह किया है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने पहली जुलाई से प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस बाबत दुकानदारों को व्यापार मंडल की बैठक में भी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों सहित दुकान दुकान पर जाकर जागरूक भी कर दिया गया है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार के दिशा-निर्देशों की पालना सभी दुकानदार व अन्य संस्थानों के लोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेशों की पालना न करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और भारी-भरकम जुर्माने भी किए जाएंगे। इसलिए प्रदेश सरकार के नियमों की पालना करें और प्लास्टिक के आयात, बिक्री, भंडारण व उपयोग आदि न करें। 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक का प्रयोग ना करें। समय-समय पर नगर परिषद दुकानदारों के पास जाकर उनके सामान को चेक करेंगे, उनको जागरूक भी करेंगे ताकि किसी प्रकार की कोताही न बरती जा सके।
