देहरा : उपमंडल में दुकानदार बेच पाएंगे चयनित जगहों पर पटाखे-एसडीएम
विनायक ठाकुर । देहरा
एसडीएम देहरा एवं कोटला बेहड़ संकल्प गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरा प्रशासन द्वारा यह फैसला लिया गया है कि उपमंडल देहरा में कुछ स्थान चयन किए, जहां पर दुकानदार पटाखों की बिक्री कर सकता है। एसडीएम देहरा संकल्प गौतम द्वारा यह लिखित ताैर पर भी यह आदेश जारी कर दिए गए हैं। देहरा उपमंडल में पटाखे बेचने वाले लाइसेंस होल्डर दुकानदार शहीद भुवनेशवर डोगरा स्टेडियम देहरा, नेहरन पुखर में ढलियारा खड्ड के समीप, बढ़लठोर में ठौर खड्ड के समीप, हरिपुर ग्राउंड, बनखंडी ओपन रॉड के साथ, भरवाईं चाैंक के साथ व उपमंडल कोटला बेहड़ के तहत जसवां स्कूल के पीछे, डाडासीबा में पुल के समीप, स्यूलखड्ड में खड्ड के तहत खुले स्थान में, टेरेस में रेहारी चाैंक इन सभी चयनित जगहों पर ही दुकानदार पटाखे बेच पाएंगे।
एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर ही यह फैसला लिया गया है। वहीं, दुकानदार केवल ग्रीन पटाखे ही बेच पाएंगे, वहीं पटाखे जलाने के लिए भी प्रशासन ने समय तय किया है। लोग दीपावली एवं गुरुपूर्व रात 8 बजे से 10 बजे, छट पर शाम 6 से 8 बजे तक, क्रिसमस एवं नव वर्ष पर रात 11:55 से 12:30 बजे तक ही पटाखे जला पाएंगे। बाजार ,सरकारी ऑफिस, हेरिटेज इमारतों के समीप पटाखे जलाने पर सख्त मनाई है।
