कांगड़ा : श्रीबालाजी हॉस्पिटल अब तक 56 फ्री मेडिकल कैंपों का कर चूका आयोजन
मनाेज कुमार। कांगड़ा
हिमाचल के कांगड़ा जिला में स्थित श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। श्री बालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सक जगह जगह फ्री मेडिकल कैंप लगा कर लोगों को उनके घरों के पास ही स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं। श्री बालाजी हॉस्पिटल अब तक 56 फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन कर चुका है, जिसमें सैंकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। यही नहीं इस कैंप में मरीजों को फ्री दवाइयां भी वितरित की जाती है।इसी कड़ी में मंगलवार को श्री बालाजी हॉस्पिटल का कारवां लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के उद्धेश्य से देहरा के पाइसा गांव पहुंचा।
ग्राम पंचायत पाइसा में श्रीबालाजी हॉस्पिटल के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें फ्री दवाइयां भी दीं। इस दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को कांगड़ा स्थित श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी गई। ऐसे मरीजों को हॉस्पिटल में कुछ छूट भी दी जाएगी। श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। यह उन्ही की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सकते, ऐसे लोगों का उनके घर द्वार पर ही इलाज किया जाए। इसी के चलते जगह-जगह फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अब तक सैंकड़ों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं।
