कांगड़ा : नारी स्वास्थ्य सप्ताह मनाएगा श्रीबालाजी अस्पताल
मनाेज कुमार। कांगड़ा
बेटी-बहु कभी मां बनकर, सबके ही सुख-दुख को सहकर, अपने सब फर्ज़ निभाती है, तभी तो नारी कहलाती है, नारी शक्ति का प्रतिरूप है। नारी है तो जीवन है, नारी ही मानव जाति का आधार है और श्रीबालाजी अस्पताल, कांगड़ा इस आधार रुपी नारी के स्वास्थ्य हितों को ध्यान में रखते हुए, 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को "नारी स्वास्थ्य सप्ताह" के रूप में मनाने जा रहा है। आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उक्त विचार कोमल शर्मा निदेशक श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा ने व्यक्त किए। ज्ञात रहे 8 मार्च,1908 में न्यूयार्क में कार्यरत महिलाओं ने काम के घंटे, वोटिंग के अधिकारों को लेकर आंदाेलन किया, तब से पुरे विश्व में इस दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पत्रकारों के सवालों का उत्तर देते हुए कोमल शर्मा ने कहा की नारी स्वास्थ्य सप्ताह के दौरान डॉक्टर राजेश शर्मा निदेशक श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा के सम्मति से पुरे हफ्ता, अस्पताल में आने वाली हर महिला मरीज़ को ओपीडी की सुविधा सर्वदा मुफ्त दी जाएगी, सभी तरह की जांचों पर 10 प्रतिशत की छूट महिला मरीज़ के भर्ती होने पर अस्पताल बिल पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। “डॉटर आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत कांगड़ा जिले के हर तहसील में श्रीबालाजी अस्पताल की महिला चिकित्सक के नेत्रृत्व में विशेष स्वास्थ्य जागरूक शिवरों का आयोजन किया जाएगा।
इसके आलावा नारी स्वास्थ्य सप्ताह के दौरान अगर अस्पताल में किसी कन्या रत्न का जन्म होता है, तो उसको अस्पताल प्रशासन की तरफ से बेहद आकर्षक गिफ्ट दिया जाएगा। कोमल शर्मा निदेशक श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा ने उपस्थित सम्मानित पत्रकारों के साथ जानकरी साझा करते हुए बताया की श्रीबालाजी अस्पताल, कांगड़ा में कार्यरत महिला कर्मचारियों का अनुपात 50 प्रतिशत से अधिक है और इस बात पर हमें गर्व है की हम महिला को समानता का अधिकार देते हैं। प्रेस वार्ता के समापन में कोमल शर्मा ने पधारे हुए सभी सम्मानित पत्रकारों का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।
