कांगड़ा : सरस्वती महिला मंडल तियारा द्वारा कांगड़ा के समाजसेवी श्याम वर्मा को किया सम्मानित
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट । कांगड़ा
सरस्वती महिला मंडल तियारा द्वारा कांगड़ा के समाजसेवी श्याम वर्मा को सम्मानित कर धन्यवाद किया, जिन्होंने 2 महीने पहले सरस्वती महिला मंडल को आंगन पक्का कराने के लिए अपना योगदान दिया। वहीं, समाजसेवी श्याम वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र के इस महायज्ञ पर्व पर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। लोग ज्यादा से ज्यादा मत करने जाएं और अपने मत का सही प्रयोग करें। इस दौरान सरस्वती महिला मंडल की सुदेश कुमारी, आशा देवी, सुभद्रा, अरुणा, कृष्णा, विजयलक्ष्मी, सुदर्शना, सुलोचना व संतोष कुमारी आदि महिला मंडल की सदस्य मौजूद रही।
