धर्मशाला : उत्कृष्ट कार्य के लिए श्याम वर्मा काे राज्यपाल से मिला सम्मान
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला
राज्यपाल आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला में केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय के समीप डीवाईएसएस स्टेडियम में आयोजित की जा रही अखिल भारतीय अन्तर-विश्वविद्यालय महिला नेटबाल प्रतियोगिता के शुभारम्भ समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राज्य में खेल वातावरण तैयार करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हिमाचल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस अवसर पर उन्हाेंने काेराेना काल में अपनी जिंदगी की परवाह किए बिना ही इस संकट की घड़ी में लाेगाें की सेवा की है। इस नेक कार्य के लिए विभिन्न संस्थाओं काे सम्मानित किया गया। इन संस्थाओं में एक संस्था सर्व हिंदू धार्मिक व सामाजिक संगठन के अध्यक्ष श्याम वर्मा काे भी सम्मानित किया गया। इस माैके पर विधायक विशाल नेहरिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल शर्मा, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और केन्द्रीय विश्वविद्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
