हिमाचल में पहली जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगा प्रतिबंध
विनायक ठाकुर। देहरा
नगर परिषद् देहरा कार्यालय में पहली जुलाई, 2022 से प्रतिबंधित होने जा रहे सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापार मंडल देहरा के प्रधान मलकीत सिंह परमार, सुरेश कुमार, नरेश सूद, रमन शर्मा, रविंद्र, अजय, नील कमल एवं प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड धर्मशाला से आए हुए पदाधिकारी अंशुल कुमार व नगर परिषद् के पदाधिकारी उपस्थित रहे।जिसकी जानकारी देते हुए अंशुल कुमार ने बताया कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना के अन्तर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) वस्तुओं के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग को प्रभावी रूप से पहली जुलाई, 2022 से प्रतिबंधित किया जा रहा है अंशुल कुमार ने बताया कि 1 जुलाई 2022 से प्लास्टिक युक्त ईयर बड, प्लास्टिक के झंडे,कैंडी स्टिक, आइसक्रीम की डंडीया, पॉलिस्टेलिन की सजावटी सामग्री, प्लास्टिक की कप प्लेट गिलास कांटे, चमच, चाकू, स्ट्रो, जेसी कटलरी,गिफ्ट पेपर, निमंत्रण कार्ड, गुबारो की डंडीया,सिगरेट पैक, 100 माइक्रोन से कम मोटे प्लास्टिक से बने बेनरो पर रोक रहेगी।
