ज्वालामुखी : सिसोदिया ने किया अभिभावकों और अध्यापकों के साथ संवाद
हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी सक्रिय हो गई है। दिल्ली और पंजाब से बड़े नेताओं का हिमाचल आना-जाना शुरू हो गया है। इसी तर्ज पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शिमला आए थे। सिसोदिया ने शिमला में अभिभावकों और अध्यापकों के साथ संवाद किया। विकास धीमान अध्यक्ष ज्वालामुखी ने बताया कि यह नई राजनीति की शुरुआत है क्योंकि अब शिक्षा की बात होगी। स्कूल की बिल्डिंग की बात होगी। बच्चों के लिए खेल के मैदान की बात होगी। उनकी सुरक्षा की बात होगी, यह बदलाव है। स्कूलों की हालत बहुत खराब है, अध्यापक नहीं है। हिमाचल के 57 स्कूल ऐसे हैं जिनमें कोई भी अध्यापक नहीं है। ऐसे में बच्चे कैसे शिक्षित होंगे। इस बार जनता शिक्षा, स्वास्थ, सुरक्षा और रोजगार को देखकर वोट करेगी ज्वालामुखी से शिमला संवाद में अपने नेता से मिलने सीता राम भाटिया, संजीव चौधरी, एचएस भारती भी उपस्थित थे।
