ज्वालामुखी : छठी कक्षा की छात्रा गुंजन ने किया पिहड़ी स्कूल का नाम रोशन
( words)
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
ज्वालामुखी उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिहड़ी की कक्षा छठी की छात्रा गुंजन का एसजेवीएन द्वारा ऊर्जा सरक्षंण पर राष्ट्रीय जगरुकता अभियान के तहत राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में चयन हुआ तथा गुंजन इस प्रतियोगिता में भाग लेने शिमला गई थी, जहां उसे निगम द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिहड़ी के प्रधानाचार्य विनोद बस्सी, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान विजय सिंह व सदस्यों ने तथा समस्त अध्यापकों ने गुंजन के पधारने पर बधाई दी तथा सम्मानित किया।
